फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मोरहाबादी में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसका नेतृत्व रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने किया।

रिहर्सल के दौरान परेड, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और अन्य सभी औपचारिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। अधिकारियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और मुख्य अतिथियों के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा के मद्देनजर मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाकों में निजी ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। केवल सरकारी विभागों को ड्रोन के इस्तेमाल की अनुमति होगी।

स्वतंत्रता दिवस की परेड में CRPF, ITBP, SSB, CISF, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, JAP, रांची जिला बल, झारखंड होमगार्ड और NCC समेत कुल 14 प्लाटून शामिल होंगी। परेड के फर्स्ट इन कमांड IPS अधिकारी राघवेंद्र शर्मा और सेकेंड इन कमांड परिचारी प्रवर द्वितीय अनिश मोमित कुजूर होंगे।

SSP ने समारोह में आने वाले लोगों की सघन जांच करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री को परिसर में प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram