फॉण्ट कनवर्टर NEW

इलाज कराने वेल्लोर गया था परिवार, चोरों ने उड़ाए ₹25.36 लाख के गहने और नकदी

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, डोरंडा में चैनल गेट और अलमारी तोड़कर 25 लाख से अधिक की संपत्ति पार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनीटोला (मस्जिद के पास) में एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित मो. नजमुस्साकिन (उम्र 37 वर्ष) ने डोरंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने बताया कि गत 18 जुलाई 2026 को वह अपने पिता और छोटे भाई के इलाज के सिलसिले में पूरे परिवार के साथ वेल्लोर गए हुए थे। जब वे 9 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे घर वापस लौटे, तो देखा कि मुख्य रास्ते का चैनल गेट कटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरे के दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर अलमारी के लॉकर में रखे ₹1,10,000 नकद, 169 ग्राम सोना और 678 ग्राम चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी गई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग ₹25,36,000 (पच्चीस लाख छत्तीस हजार रुपये) बताया गया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram