फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहा मंडी में 70 ट्रक चालकों की हुई स्वास्थ्य जांच, HIV टेस्ट भी

बोकारो:- रोटरी क्लब चास चास के तत्वावधान में लोहा मंडी परिसर, से दीवानगंज में ट्रक चालकों,सहचालकों एवं कर्मचारियों के लिए के लिए निःशुल्क एचआईवी जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ट्रक चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो:- रोटरी क्लब चास चास के तत्वावधान में लोहा मंडी परिसर, से दीवानगंज में ट्रक चालकों,सहचालकों एवं कर्मचारियों के लिए के लिए निःशुल्क एचआईवी जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ट्रक चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।
शिविर में वन स्टॉप सेंटर संस्था ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था की टीम ने एचआईवी जांच एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी, वहीं चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां दी गई और उनका आभा कार्ड भी बनाया गया।
रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना रोटरी का प्रमुख उद्देश्य है। ट्रक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत आवश्यक है।
क्लब के सचिव विनोद चोपड़ा ने वन स्टॉप संस्था, चिकित्सकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी रोटरी क्लब चास इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा।
शिविर में 70 ट्रक चालकों-परिचालकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया एवं उनके बीच कंडोम का वितरण किया गया। सबने इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सहायक जिला पाल पूजा बैद, कार्यक्रम सयोंजक सिद्धार्थ पारख, संजय बैद,कुमार अमरदीप, धनेश बंका,पूर्वी केजरीवाल, आरती पारख, दीपक झांझरिया, प्रकाश केजरीवाल, सिद्धार्थ डे, विजय अग्रवाल, नीरज सिंह,प्रदीप पी.पुरिया और वन स्टॉप सेंटर के विकास कुमार मिश्रा, दुर्गा कुमारी अमृता दास, रंजय कुमार डे, विक्रम कुमार महतो के आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram