Chatra : यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे सवारी। इस घटना में आधे दर्जन सवारियों को आयी मामूली चोट, सभी हैं सुरक्षित। सदर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के समीप घटी घटना। रांची से चतरा आ रही थी पम्मी बस। बताया जा रहा है कि वाहन जैसे ही गिरवां गांव के समीप पहुंची वैसे ही बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस पेड़ से जा टकराई और उसके तने को तोड़ते हुवे जंगल में जा घुसी।गनीमत रही कि बस नहीं पलटी वर्ना कई यात्रियों की जान भी जा सकती थी।





