Koderama : राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा के प्राचार्य राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्थान परिसर में 10 दिवसीय “कोडरमा प्रीमियर लीग (KPL)” क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान की विभिन्न शाखाओं की पाँच टीमों—बाइनरी ब्लास्ट, इलेक्ट्रो कोडर्स, ब्लैक डायमंड, पाइथन-11 एवं अल्फा स्ट्राइकर्स—ने भाग लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्थान के वरीय व्याख्याता डॉ. उमेश कुमार ने रिबन काटकर तथा बल्लेबाजी कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, टीम भावना, और आपसी सहयोग का आह्वान किया।
संस्थान के खेल प्रभारी श्री संतोष कुमार ने छात्र-खिलाड़ियों को अनुशासन, समयपालन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा प्रत्येक खिलाड़ी को अपने आचरण से संस्थान का गौरव बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
इसके उपरांत डॉ. उमेश कुमार ने पाइथन-11 के कप्तान विजय कामरान तथा अल्फा स्ट्राइकर्स के कप्तान विश्वनाथ रवानी के बीच टॉस कराकर प्रथम मैच का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि “खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। मुझे विश्वास है कि कोडरमा प्रीमियर लीग के माध्यम से छात्र न केवल अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, बल्कि खेल भावना, आपसी सौहार्द और अनुशासन का भी श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
दी
इस अवसर पर संस्थान के व्याख्यातागण श्री सोहन टोपो, श्री मनोज यादव, श्री भूपेंद्र कुमार, श्री संजय कुमार, श्री अखिलेश कुमार, श्री हीरालाल कुमार तथा सहायक कर्मचारी आदित्य भगत, अभिषेक कुमार, पंकज यादव एवं विक्की यादव सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह, जोश एवं खेल भावना के वातावरण में संपन्न हुआ।





