फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिरूटोला में 15वें वित्त आयोग से बने गार्डवाल का उद्घाटन, कब्रिस्तान रोड को कटाव से मिलेगी राहत

कांके (रांची): राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत इचापिड़ी पंचायत के पिरूटोला कब्रिस्तान रोड पर 15वें वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित गार्डवाल (रिटेनिंग वॉल) का विधिवत उद्घाटन किया गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, मुखिया लाखो उरांव और उप मुखिया मोहम्मद गुफरान

अपनी भाषा में पढ़ें

कांके (रांची): राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत इचापिड़ी पंचायत के पिरूटोला कब्रिस्तान रोड पर 15वें वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित गार्डवाल (रिटेनिंग वॉल) का विधिवत उद्घाटन किया गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, मुखिया लाखो उरांव और उप मुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस विकास कार्य का लोकार्पण किया। वर्षों से महसूस की जा रही इस सुरक्षा दीवार के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

ग्रामीणों का कहना है कि मानसून और तेज बरसात के दिनों में मिट्टी के कटाव से सड़क को भारी नुकसान पहुँचता था, जिससे कब्रिस्तान जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस गार्डवाल के बन जाने से न केवल सड़क कटाव की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी, बल्कि राहगीरों के लिए आवागमन भी सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

उद्घाटन के अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के आपसी तालमेल से ही संभव है। विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक प्रयास होता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पिरूटोला अंजुमन इसलाहुल कमिटी, स्थानीय युवाओं और विशेष रूप से उन दानवीर परिवारों की मुक्तकंठ से सराहना की, जिन्होंने कब्रिस्तान रोड के निर्माण के लिए अपनी बहुमूल्य जमीन वक्फ (दान) की। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय लोगों के इस त्याग और जनभागीदारी के बिना यह निर्माण कार्य संभव नहीं था। यह पहल सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का एक बेमिसाल उदाहरण है।

समारोह में मुखिया लाखो उरांव, उप मुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी, अंजुमन कमिटी पिरूटोला के सदर मतिउर रहमान, सचिव सज्जाद हुसैन, लियाकत हुसैन, अनीश मौलाना, पंचायत सहायक इम्तियाज अहमद, कृषक मित्र सफीउल्लाह अंसारी, पूर्व उप मुखिया माजिबुल रहमान, झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस (महिला विंग) की प्रदेश अध्यक्ष रेशमा बेगम, कांग्रेस नेता परवेज़ आलम, इस्लाम ताज, वार्ड सदस्य तौफीक अंसारी, हसीब अंसारी, पंचम उरांव एवं सुधीर बैठा समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram