फॉण्ट कनवर्टर NEW

नगर निगम का बुलडोजर: 20 से अधिक दुकानें ध्वस्त, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहे हरमू चौक पर नगर निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहे हरमू चौक पर नगर निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे लगी 20 से अधिक अवैध और अस्थायी दुकानों को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन भी किया।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, हरमू चौक शहर का अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त चौराहा है। यह मार्ग रातु रोड, अरगोड़ा और बिरसा चौक को आपस में जोड़ता है। इस मार्ग पर लगातार वीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ रोजाना हजारों आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती थी, जिससे आए दिन भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो रही थी।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को अचानक नहीं हटाया गया है। कार्रवाई से पहले उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस और पर्याप्त समय दिया गया था। चेतावनी के बावजूद दुकानें न हटाए जाने पर ही यह सख्त कदम उठाया गया। प्रशासन का कहना है कि शहर में यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram