फॉण्ट कनवर्टर NEW

झामुमो नेता प्रकाश सहाय की माता गीता सहाय का निधन

Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता, पार्टी के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष एवं चित्रगुप्त समिति के सदस्य प्रकाश सहाय की माता गीता सहाय (68) का सोमवार तड़के करीब तीन बजे रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में निधन हो गया। वह पिछले लगभग दो

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता, पार्टी के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष एवं चित्रगुप्त समिति के सदस्य प्रकाश सहाय की माता गीता सहाय (68) का सोमवार तड़के करीब तीन बजे रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में निधन हो गया। वह पिछले लगभग दो माह से गंभीर रूप से बीमार थीं और इलाजरत थीं।

परिजनों के अनुसार, गीता सहाय का लंबे समय तक कोलकाता के मेडिका अस्पताल में उपचार चला। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया।

गीता सहाय अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां तथा नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। अंतिम यात्रा दोपहर 12 बजे घोड़ाबांधा स्थित राधिका नगर स्थित आवास से निकली, जिसके बाद भुइयाडीह बर्निंग घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गीता सहाय के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram