फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची पुलिस=:- ने थार गाड़ी से नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Written by public adda. Com रांची पुलिस ने नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर […]

अपनी भाषा में पढ़ें

Written by public adda. Com                                           रांची पुलिस ने नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक थार वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली कफ सिरप बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार आरोपियों मे सौरभ और बक्सी खान को गिरफ्तार कर लिया गया है । प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय था और युवाओं को अपना निशाना बना रहा था।
बरामद कफ सिरप, थार वाहन और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रांची पुलिस ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram