फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर में ट्रक और थार की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बाईपास के पास रविवार को ट्रक और थार गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में थार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि थार बुरी तरह

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर : भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बाईपास के पास रविवार को ट्रक और थार गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में थार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, थार सुल्तानगंज की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थार में दोनों शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया।

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से हादसे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram