फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में डेंगू अलर्ट, संदिग्ध मरीजों के मौके पर लिए जाएंगे ब्लड सैंपल

Koderma news: जिले में डेंगू के संभावित प्रसार को रोकने और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला भी.वी.डी. कार्यालय द्वारा (स्वास्थ्य विभाग) डेंगू सर्विलांस अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से प्रशिक्षित चार वॉलंटियर्स की टीम का

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: जिले में डेंगू के संभावित प्रसार को रोकने और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला भी.वी.डी. कार्यालय द्वारा (स्वास्थ्य विभाग) डेंगू सर्विलांस अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से प्रशिक्षित चार वॉलंटियर्स की टीम का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र की सहिया दीदी सक्रिय रूप से सहयोग करेंगी। संपूर्ण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। कोडरमा के एमटीएस सुनील कुमार पंडित द्वारा समय-समय पर कार्य क्षेत्र का अवलोकन किया जाएगा और अभियान की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रतिदिन जिला मुख्यालय एवं राज्य को प्रेषित की जाएगी।

यदि कोई व्यक्ति डेंगू , जेई के संदिग्ध लक्षणों (तेज बुखार, बदन दर्द आदि) से ग्रसित पाया जाता है, तो टीम द्वारा तत्काल उनके रक्त के नमूने लिए जाएंगे। सभी चारों वॉलंटियर्स के पास स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक परिचय पत्र (ID Card) होगा। नागरिकों से आग्रह है कि किसी भी व्यक्ति को घर में प्रवेश देने से पहले उनका परिचय पत्र अवश्य देख लें। नामित वॉलंटियर्स में टुनटुन कुमार दास, विकास कुमार राणा, सुनील कुमार और एमडी शाकिर शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कोडरमा जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें। यदि सर्वे टीम आपके द्वार पर आए, तो उन्हें अपना परिसर जांचने में सहयोग प्रदान करें। आपकी सतर्कता ही डेंगू के खिलाफ हमारी सबसे बड़ी जीत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram