Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | कोडरमा रोजगार मेला में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 900 पदों पर भर्ती शुरू
Jharkhand

कोडरमा रोजगार मेला में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 900 पदों पर भर्ती शुरू

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma news: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में जिला नियोजनालय कोडरमा द्वारा दिनांक 17 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेला में निजी क्षेत्र के कंपनियों में शिक्षक, ऑफिस असिस्टेंट, जीएनएम, ऑफिस बॉय, ओटी हेल्पर, पीयून, वाशर मैन, ड्राईवर,फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर, हॉस्टल सुप्रिटेंडेंट,स्टोर इंचार्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, नर्स, फैशन डिजाइनर, सेल्स ऑफिसर, हेल्पर, मोबलाइजर, पलम्बर, लेक्चरर, सोलर ट्रैनर, फिटर, लैब एसिस्टेंट, अकाउंटेंट, टीजीटी टीचर, पीजीटी टीचर इत्यादि पदों के लिए 900 वेकेंसीज हैं।

रोजगार मेला में 10 हजार से लेकर 50 हजार रु  वेतन तक का जॉब प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार मेला में अपने रिज्यूम, बायोडाटा, सर्टिफिकेट्स, नियोजनालय निबंधन कार्ड,आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय भाग ले सकते है एवं अपने योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।

सड़क हादसा में युवक की मौत, दूसरा रिम्स रेफर

 कोडरमा ।। मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाडीह-तेतरोन मुख्य मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना बांसडीह (कारीपहरी) के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हुई। जानकारी के अनुसार, लालूडीह निवासी अफसर अंसारी (25), पिता जुमन अंसारी, बाइक से अपनी ससुराल जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच जा रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर डोंगोडीह निवासी सेफ अली, पिता साकीर हुसैन, सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों घायलों को निजी वाहन से सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया। रास्ते में ही अफसर अंसारी ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सेफ अली का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मरकच्चो थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही परिजन दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को वहां से हटा चुके थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

चाईबासा सदर बाजार में बड़ी टप्पेबाजी, झांसा देकर व्यापारी का 1.65 लाख से भरा बैग उड़ाया

July 15, 2026

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

July 15, 2026

RECENT ADDA.

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

चाईबासा सदर बाजार में बड़ी टप्पेबाजी, झांसा देकर व्यापारी का 1.65 लाख से भरा बैग उड़ाया

July 15, 2026

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

July 15, 2026

सम्राट चौधरी बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

July 15, 2026

चाईबासा में मलेरिया सर्वे कर रही टीम हादसे का शिकार, मलबे में दबे दो स्वास्थ्यकर्मी

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.