फॉण्ट कनवर्टर NEW

साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की हत्या

राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

साहिबगंज : राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गौर चंद्र बागती रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलने के बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram