फॉण्ट कनवर्टर NEW

ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले की फिर होगी जांच, विजिलेंस को जिम्मेदारी

गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार केरल के लोक निर्माण

अपनी भाषा में पढ़ें

केरल : गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार केरल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव थे।

ली सी बीन केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत एमसी रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहे PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे। उनकी आत्महत्या के बाद सामने आए कथित सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार का नाम होने की बात कही गई थी।

अब सरकार ने इस मामले की पुरानी जांच में कथित गड़बड़ी और बाहरी दबाव के आरोपों की भी जांच कराने का फैसला किया है। आरोप है कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गई और निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं हो सकी।

गृह मंत्री ने विजिलेंस निदेशक को मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या किसी बाहरी व्यक्ति या संस्था ने जांच को प्रभावित किया था।

विजिलेंस पुराने रिकॉर्ड और जांच की प्रक्रिया की भी पड़ताल करेगी। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram