फॉण्ट कनवर्टर NEW

दरभंगा-जयनगर सड़क परियोजना का DPR जल्द होगा तैयार, मंत्री ने दिए निर्देश

पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने दरभंगा-जयनगर समेत प्रमुख राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को DPR और तकनीकी प्रक्रियाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार में दरभंगा-जयनगर समेत तीन प्रमुख राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की तैयारी है। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने शनिवार को इन परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने से लेकर अनुमोदन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क और पुल निर्माण से जुड़े कामों की प्रगति की जानकारी भी ली गई।

दरभंगा-जयनगर का DPR जल्द तैयार होगा

मंत्री ने दरभंगा-जयनगर के किमी 31 से किमी 54, पैकेज-2, एनएच-527 बी से जुड़ी करीब 38 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का डीपीआर जल्द तैयार करने को कहा। उन्होंने डीपीआर को सक्षम स्तर पर स्वीकृति के लिए जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

146 किमी सड़क पर एक हफ्ते की डेडलाइन

मशरक-चकिया-भिठामोड़ एनएच-227 और एनएच-227 ए यानी राम जानकी मार्ग की करीब 146 किलोमीटर लंबी परियोजना को भी समीक्षा में रखा गया। मंत्री ने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए एक सप्ताह के भीतर डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

अरवल-बिहारशरीफ पर भी नजर

समीक्षा में अरवल किमी 0 से बिहारशरीफ किमी 89 तक एनएच-33, पुराने एनएच-110, की 89 किलोमीटर लंबी परियोजना पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने इसके डीपीआर और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अभियंता प्रमुख, उत्तर बिहार के मुख्य अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ के मुख्य अभियंता, बीएसआरडीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक और पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक समेत विभागीय अधिकारी शामिल हुए। कुछ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram