Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Bihar | अररिया में ट्रैक्टर हादसा, धान रोपनी जा रहीं 3 महिला मजदूरों की मौ’त
Bihar

अररिया में ट्रैक्टर हादसा, धान रोपनी जा रहीं 3 महिला मजदूरों की मौ’त

अररिया के भरगामा में हुए हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
By Samsul HaqueJuly 14, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Araria: जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या-14 में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया।

ट्रैक्टर के नीचे दब गए मजदूर

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर पलटने के बाद ट्रॉली पर सवार सभी मजदूर उसके नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। घटना में दो महिला मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीसरी महिला ने इलाज के दौरान भरगामा पीएचसी में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल छह मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज भरगामा पीएचसी और अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।

धान रोपनी के लिए खेत जा रही थीं महिला मजदूर

मृतकों की पहचान मीरा देवी (पत्नी बबलू मंडल), नैया देवी (पत्नी कारी मंडल) और रंजू देवी (पत्नी किशोर मंडल) के रूप में हुई है। तीनों सिरसियाकला वार्ड संख्या-4 की रहने वाली थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर पर सवार सभी महिला मजदूर धान की रोपनी के लिए खेत जा रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया और वाहन पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद, भरगामा थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ ने हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उद्घाटन से पहले 4 हजार करोड़ की फोरलेन में दरार, NHAI ने शुरू कराई जांच

July 14, 2026

सम्राट चौधरी ऑनलाइन करेंगे 10 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन

July 14, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

RECENT ADDA.

मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक, अनमैप्ड और ASDD मतदाताओं पर चर्चा

July 14, 2026

हिमांशु सिंह मर्डर केस में बड़ा मोड़, आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

July 14, 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिमलगढ़ में 965 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

July 14, 2026

जमशेदपुर के सालगाझुड़ी स्टेशन के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

July 14, 2026

जमशेदपुर में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, साइबर ठगी जांच में दो घरों में पूछताछ से हड़कंप

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.