Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»सम्राट चौधरी ऑनलाइन करेंगे 10 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन
Bihar

सम्राट चौधरी ऑनलाइन करेंगे 10 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन

By Samsul HaqueJuly 14, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Siwan: जिले के 10 प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन का मुख्य समारोह 15 जुलाई को हुसैनगंज स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत “शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य” अभियान के अंतर्गत स्थापित इन महाविद्यालयों का राज्यस्तरीय उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। उद्घाटन के साथ ही सभी नए महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। सभी कॉलेजों में पूर्वाह्न 10 बजे ओरिएंटेशन सह सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हुसैनगंज में होगा मुख्य समारोह

हुसैनगंज में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता होंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी सचिव धर्मेंद्र सिंह, सांसद, सभी विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं आंदर, दरौंदा, सिसवन, नौतन, दरौली, गुठनी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट और लकड़ी नबीगंज स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

छात्र-छात्राओं को दी जाएगी उच्च शिक्षा की जानकारी

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, महाविद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों, अध्ययन व्यवस्था और भविष्य की करियर संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि इन महाविद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

माध्यमिक संभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अभिजीत ने बताया कि सभी नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भवनों का रंग-रोगन कराया जा चुका है और आवश्यक उपस्कर स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के प्रसारण के लिए सभी कॉलेजों में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। सभी तैयारियां जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देशन में की जा रही हैं और वह स्वयं इसकी नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उद्घाटन से पहले 4 हजार करोड़ की फोरलेन में दरार, NHAI ने शुरू कराई जांच

July 14, 2026

अररिया में ट्रैक्टर हादसा, धान रोपनी जा रहीं 3 महिला मजदूरों की मौ’त

July 14, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

RECENT ADDA.

पत्नी से विवाद के बाद थाने के बाहर आत्मदाह का प्रयास, बचाने में 3 पुलिसकर्मी भी झुलसे

July 14, 2026

उद्घाटन से पहले 4 हजार करोड़ की फोरलेन में दरार, NHAI ने शुरू कराई जांच

July 14, 2026

अररिया में ट्रैक्टर हादसा, धान रोपनी जा रहीं 3 महिला मजदूरों की मौ’त

July 14, 2026

सम्राट चौधरी ऑनलाइन करेंगे 10 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन

July 14, 2026

तमिलनाडु की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, बिहार के मजदूर की मौ’त; 7 कर्मचारी घायल

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.