फॉण्ट कनवर्टर NEW

अररिया में ट्रैक्टर हादसा, धान रोपनी जा रहीं 3 महिला मजदूरों की मौ’त

Araria: जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या-14 में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर का ब्रेक

अपनी भाषा में पढ़ें

Araria: जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या-14 में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया।

ट्रैक्टर के नीचे दब गए मजदूर

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर पलटने के बाद ट्रॉली पर सवार सभी मजदूर उसके नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। घटना में दो महिला मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीसरी महिला ने इलाज के दौरान भरगामा पीएचसी में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल छह मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज भरगामा पीएचसी और अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।

धान रोपनी के लिए खेत जा रही थीं महिला मजदूर

मृतकों की पहचान मीरा देवी (पत्नी बबलू मंडल), नैया देवी (पत्नी कारी मंडल) और रंजू देवी (पत्नी किशोर मंडल) के रूप में हुई है। तीनों सिरसियाकला वार्ड संख्या-4 की रहने वाली थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर पर सवार सभी महिला मजदूर धान की रोपनी के लिए खेत जा रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया और वाहन पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद, भरगामा थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ ने हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram