अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news :- रविवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय सेक्टर 9बड़ा खटाल में जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव के नेतृत्व में पार्टी का तीसवां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का तीसवां स्थापना दिवस ये साबित करता है कि आज भी करोड़ों, दलितों,पिछड़ों, अकलियतों, एवम् समाज के सभी वर्गों के गरीबों का आस्था एवम् विश्वास लालू जी पर कायम है, राष्ट्रीय जनता दल एक ऐसी सामाजिक एवम् राजनैतिक पार्टी है, जो सामंती और मनुवादी ताकतों के आक्रमण से गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवम् अकलियतों की रक्षा करता है, और आम जन की लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ता है।
हमलोग लालू जी को भगवान की तरह पूजते हैं, क्योंकि गरीबों पर होने वाले हर आक्रमण की ढाल लालू यादव और राष्ट्रीय जनता दल ही है। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल बोकारो के जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा लालू यादव हमलोगों के भगवान् हैं, और उनके जिंदा रहते, गरीबों दलितों,पिछड़ों एवम् अकलियतों का कोई भी सामंती और मनुवादी ताकत बाल भी बांका नहीं कर सकता है। राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है, और अपने स्थापना काल से ही समाज के वंचित तबकों का मनोबल और सम्मान की रक्षा करता आया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद का निर्माण ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हुआ है , और आज राजद तीस वर्षों का युवा संगठन है ,जो तेजस्वी यादव जैसे युवा और संघर्षशील नेतृत्व पाकर जोश और उल्लास से भरा हुआ संगठन है।इस अवसर पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव , महिला राजद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता महतो, राजद के राज्य परिषद सदस्य बढ़न गोप,पूर्व युवा राजद जिला अध्यक्ष संतोष गिरी, युवा राजद जिला अध्यक्ष संदीप पासवान,ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कि राष्ट्रीय जनता दल का निर्माण अत्याचार और अन्याय से लड़ने के लिए ही हुआ था,जो अपने स्थापना काल से ही गरीबों के मान सम्मान की लडाई लड़ता आ रहा है।
आज हर्षौल्लास से मनाया गया तीसवां स्थापना दिवस समारोह में राजद के क्रमशः सीताराम यादव, चन्द्र भूषण गुप्ता, ललन यादव, प्रदीप यादव, रामजीत यादव, अजय गुप्ता,युवा महानगर अध्यक्ष मनोज देवगन यादव , प्रोफ़ेसर दिनेश सिंह, जंगबहादुर यादव, सुनील कुमार, कृष्ण यादव, राजदेव पाल, भाई प्रमोद सिंह, कुंदन गुप्ता, मोहिउद्दीन अंसारी, विष्णु भगवान, रामकुमार स्वर्णकार, सरोज यादव, अशोक यादव, वकील यादव, शर्मा जी बिंदा राय, सत्तो यादव सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

