Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में 22 किमी साइक्लोथॉन, HIV संक्रमितों के सम्मान और जागरूकता का दिया संदेश
Jharkhand

जमशेदपुर में 22 किमी साइक्लोथॉन, HIV संक्रमितों के सम्मान और जागरूकता का दिया संदेश

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े भ्रम व सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग की ओर से रविवार को जमशेदपुर में 22 किलोमीटर लंबी साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई इस जन-जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया।

साइक्लोथॉन को झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने, मिथकों को दूर करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कुमार गौरव ने कहा कि युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के सबसे बड़े वाहक हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी सामान्य संपर्क, साथ बैठने, हाथ मिलाने या साथ रहने से नहीं फैलता, इसलिए संक्रमित लोगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि खेल और सामाजिक जागरूकता को जोड़ने वाला यह आयोजन युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी के खिलाफ जागरूकता की लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आयोग के पूर्व सदस्य विशाल तिर्की ने कहा कि समय पर जांच और नियमित उपचार से एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों को सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

साइक्लोथॉन के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में सरजोम मुंडी ने पहला, सुंदर मुर्मू ने दूसरा और राजेश महतो ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सबिता सरदार प्रथम, रिंकू सिंह द्वितीय तथा गुलंची बंदा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्रमशः 11 हजार, 9 हजार और 5 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जमशेदपुर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अविष्कार फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, टाटा स्टील के मैनेजर हसन इमाम मलिक, जिला खेल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, रमण सिंह बंटी, संजीव रंजन सिंह, सोनू तिवारी, माईकल मिंज सहित अनेक गणमान्य लोग, खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

RECENT ADDA.

एच-1बी वीजा फर्जीवाड़े पर अमेरिका की बड़ी स्ट्राइक; कॉग्निजेंट आई जांच के दायरे में

July 9, 2026

10वीं पास छात्र नीट परीक्षा देकर बन सकते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर, जानें नियम

July 9, 2026

गूगल के फ्री AI कोर्स से चमकाएं अपना भविष्य, जानें पूरी डिटेल्स

July 9, 2026

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का सुनहरा मौका; जानें योग्यता और कोर्स

July 9, 2026

फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट बनकर संवारें भविष्य; जानें योग्यता और बेस्ट संस्थान

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.