फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर बंद FIR पर भाजपा का बड़ा हमला, प्रशासन पर लगाए राजनीतिक विद्वेष के आरोप

Jamshedpur news: जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर पार्टी ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर पार्टी ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को राजनीतिक विद्वेष और पूर्वाग्रह से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। उनके अनुसार बंद के दौरान शहर में कहीं भी तोड़फोड़, आगजनी, जबरन दुकानें बंद कराने या हिंसा की कोई शिकायत सामने नहीं आई। इसके बावजूद देर रात टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया, जो कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन स्पष्ट करे कि बंद के दौरान ऐसा कौन-सा सरकारी कार्य किया जा रहा था, जिसमें कथित रूप से बाधा पहुंचाई गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने और लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने प्रशासन से अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने और राजनीतिक पूर्वाग्रह से बचने की अपील की।

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना प्रत्येक राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा या जबरन बंद कराने की घटना सामने नहीं आई। ऐसे में प्राथमिकी दर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष, तथ्यात्मक और विवेकपूर्ण जांच कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram