Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा में अवैध महुआ शराब पर बड़ा एक्शन, 5 भट्टियां ध्वस्त, 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट
Jharkhand

चाईबासा में अवैध महुआ शराब पर बड़ा एक्शन, 5 भट्टियां ध्वस्त, 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 3, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लतारसिका और चेतनसिका गांव में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दोनों गांवों और आसपास के जंगलों में संचालित पांच अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया करीब 2000 लीटर जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह अभियान मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार और उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जहां अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे ड्रम, बर्तन, पाइप सहित अन्य उपकरणों को भी जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

16वें वित्त आयोग की बैठक में झारखंड की आवाज: मंत्री दीपिका ने की ₹14,231 करोड़ की मांग

July 3, 2026

सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, रांची की ईशा पोद्दार ने 368 अंक लाकर लहराया परचम

July 3, 2026

DGP से नहीं मिला अतिरिक्त वाहन, वित्त मंत्री ने वापस किए 16 कमांडो, मंचा हड़कंप

July 3, 2026

RECENT ADDA.

16वें वित्त आयोग की बैठक में झारखंड की आवाज: मंत्री दीपिका ने की ₹14,231 करोड़ की मांग

July 3, 2026

सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, रांची की ईशा पोद्दार ने 368 अंक लाकर लहराया परचम

July 3, 2026

DGP से नहीं मिला अतिरिक्त वाहन, वित्त मंत्री ने वापस किए 16 कमांडो, मंचा हड़कंप

July 3, 2026

चुट्टूपालू घाटी का निरीक्षण कर डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश ने NHAI को लगाई फटकार

July 3, 2026

इंग्लैंड जाने की जिद पर अड़े आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट ने एसीबी से मांगा जवाब

July 3, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.