Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पर्यावरण बचाने का संदेश, बोकारो डेकोरेटर एसोसिएशन ने कई जगह लगाए सैकड़ों पौधे
Jharkhand

पर्यावरण बचाने का संदेश, बोकारो डेकोरेटर एसोसिएशन ने कई जगह लगाए सैकड़ों पौधे

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 1, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News:  पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में बुधवार को बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-12 स्थित सरना स्थल में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया गया। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संदेश देना रहा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एसोसिएशन के जोन-1, जोन-2, चास जोन, चन्द्रपुरा, बेरमो, गोमिया, कठारा, नावाडीह, तेलो, पेटरवार, पिंडराजोरा एवं चंदनकियारी सहित जिले की सभी शाखाओं में भी एक साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति डेकोरेटर समुदाय की सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का परिचय मिला।कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने लोगों से भी अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। मौके पर समरेश महतो, नेमचंद, बेनी, मुकेश, अभय सिंह, मिथलेश, अमरीक छावड़ा, मिथलेश सिंह, धनंजय, पेंटर, धीरेंद्र, श्रवण, आनंद जी, बलबीर सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में दिल्ली में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ 8 जुलाई से

July 2, 2026

तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा: झारखण्ड के सभी 42 श्रमिक सुरक्षित लौटे वतन

July 2, 2026

रिम्स-2 की स्थापना और सड़कों के जाल के लिए अरबों की मंजूरी, आदिम जनजातियों को 150 दिन रोजगार

July 2, 2026

RECENT ADDA.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में दिल्ली में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ 8 जुलाई से

July 2, 2026

तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा: झारखण्ड के सभी 42 श्रमिक सुरक्षित लौटे वतन

July 2, 2026

रिम्स-2 की स्थापना और सड़कों के जाल के लिए अरबों की मंजूरी, आदिम जनजातियों को 150 दिन रोजगार

July 2, 2026

‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ अभियान शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने भरा एसआईआर फॉर्म

July 2, 2026

लोहरदगा में मानवता की मिसाल, एक यूनिट रक्त ने मरीज को दी नई उम्मीद

July 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.