फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुबह-सुबह गांव में मचा हड़कंप, तालाब के पास मिला महिला का शव

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव के मांझीडीह टोला में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब के किनारे रक्तरंजित अवस्था में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव के मांझीडीह टोला में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब के किनारे रक्तरंजित अवस्था में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ लोगों की नजर तालाब के पास पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति को देखकर लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतका के चेहरे और मुंह के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शरीर पर खून के निशान भी दिखाई दिए, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस को जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग मामले के जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram