फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में कायम रहेगी गंगा-जमुनी तहजीब, नियमों के दायरे में निकलेगा मोहर्रम का जुलूस : एसडीपीओ श्रुति

चैनपुर (गुमला)। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ श्रुति ने की। इस दौरान थाना प्रभारी अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी दिनेश कुमार, उप

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला)। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ श्रुति ने की। इस दौरान थाना प्रभारी अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी दिनेश कुमार, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा समेत शांति समिति और मोहर्रम कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूस के मार्ग की जानकारी प्रशासन को दी। अधिकारियों ने सभी कमेटियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जुलूस संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों को सक्रिय रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई। एसडीपीओ श्रुति ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा न करें। यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अंचल अधिकारी दिनेश कुमार ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल चैनपुर थाना को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने चैनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग हमेशा से सभी पर्व-त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी मोहर्रम पर्व शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न होगा। वहीं उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए पुलिस प्रशासन से कोरेक्स, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की। बैठक में एसआई राजेंद्र मंडल, विजय उरांव, एएसआई संतोष, धर्मपाल लुगुन, बासुदेव सेवईया, नंदू कुमार सहित शांति समिति और अंजुमन के सदर शकील खान, मनोहर बड़ाईक, रशीद खान, महमूद खान तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram