Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बंगाल में नगर निगम चुनाव की तारीख तय, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा खुलासा
India

बंगाल में नगर निगम चुनाव की तारीख तय, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि कोलकाता नगर निगम में 7 दिसंबर तक नया निर्वाचित बोर्ड गठित कर दिया जाएगा। फिलहाल निगम का संचालन प्रशासक के जरिए हो रहा है।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kolkota: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव अगले छह महीनों के भीतर संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर तक नगर निगम में नव निर्वाचित बोर्ड का गठन कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नगर निगम द्वारा आयोजित एक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान की। उनके इस बयान के बाद कोलकाता नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। लंबे समय से यह सवाल उठ रहा था कि नगर निगम बोर्ड भंग होने के बाद राज्य सरकार चुनाव कब कराएगी।

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता नगर निगम की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस आंतरिक विवादों और लगातार बढ़ती राजनीतिक चुनौतियों के कारण दबाव में आ गई। कई पार्षदों के इस्तीफे और विभिन्न विवादों के बीच तत्कालीन मेयर फिरहाद हकीम ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद निगम प्रशासन संकट में आ गया।

हालांकि नगर निगम का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक निर्धारित है, लेकिन मेयर के इस्तीफे और प्रशासनिक अस्थिरता के चलते बोर्ड को भंग कर दिया गया। इसके बाद राज्य सरकार ने नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे को प्रशासक नियुक्त कर नगर निकाय का संचालन उनके हाथों में सौंप दिया।

नगर निगम एवं शहरी विकास विभाग ने पहले निगम प्रशासन से नए मेयर के नाम की घोषणा करने को कहा था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई फैसला नहीं हो सका। इसके बाद राज्य सरकार ने बोर्ड को भंग कर प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में हुए पिछले कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 144 में से 137 वार्डों में जीत दर्ज कर भारी बहुमत हासिल किया था। हालांकि विपक्षी दलों ने उस चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए थे।

अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यह लगभग तय हो गया है कि दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और 7 दिसंबर तक कोलकाता नगर निगम को नया निर्वाचित बोर्ड मिल जाएगा। ऐसे में आने वाले महीनों में कोलकाता की राजनीति और नगर निगम चुनावों को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

देहरादून में खौफनाक वारदात: सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौ’त के घाट

June 15, 2026

सीएम विजय का बड़ा फैसला: नहीं बंद होगी महिलाओं की ये खास योजना!

June 15, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर : क्या सोना खरीदने का है ये सही मौका?

June 15, 2026

RECENT ADDA.

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक समझौता, होर्मुज से फिर दौड़ेंगे जहाज, परमाणु वार्ता शुरू

June 15, 2026

बंगाल में नगर निगम चुनाव की तारीख तय, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा खुलासा

June 15, 2026

टाई मैच के बाद टूटा भारत-ए का दिल, सुपर ओवर में श्रीलंका-ए की जीत

June 15, 2026

5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में बीएसएल का जलवा, 15 टीमों ने जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

June 15, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बोकारो में भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’ निकली

June 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.