Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»संजय नदी रेल पुल के पास थैले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
Jharkhand

संजय नदी रेल पुल के पास थैले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

Ashish SinghBy Ashish SinghJune 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के गोटाई गांव के समीप संजय नदी स्थित रेलवे पुल के पास एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पोल संख्या 296/15A के पास एक थैला पड़ा हुआ देखा। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पांड्राशाली ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने थैले की जांच की तो उसमें एक नवजात शिशु का शव मिला। घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी दी गई। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार नवजात शिशु बालक प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि शिशु की नाभि नहीं काटी गई थी। हालांकि शिशु के जन्म और मृत्यु की वास्तविक परिस्थितियों के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पांड्राशाली ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस नवजात शिशु की पहचान करने तथा उसे वहां छोड़ने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बालीडीह में तीन आदिवासी युवकों की मौ’त पर उठा बड़ा सवाल, जांच की मांग

June 5, 2026

चास में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, 25 तक कराएं नक्शा पास

June 5, 2026

घर के आंगन में हुई ह’त्या का राज खुला, पांच आरोपी गिरफ्तार, ..जानें कहां?

June 5, 2026

RECENT ADDA.

बालीडीह में तीन आदिवासी युवकों की मौ’त पर उठा बड़ा सवाल, जांच की मांग

June 5, 2026

चास में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, 25 तक कराएं नक्शा पास

June 5, 2026

संजय नदी रेल पुल के पास थैले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

June 5, 2026

घर के आंगन में हुई ह’त्या का राज खुला, पांच आरोपी गिरफ्तार, ..जानें कहां?

June 5, 2026

जुगसलाई में हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार, कार के सीक्रेट बॉक्स से मिले कारतूस

June 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.