फॉण्ट कनवर्टर NEW

चास में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, 25 तक कराएं नक्शा पास

Bokaro: चास नगर निगम सभागार में आज महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार तथा सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चास नगर निगम क्षेत्र के उन सभी मकानों के संबंध

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: चास नगर निगम सभागार में आज महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार तथा सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चास नगर निगम क्षेत्र के उन सभी मकानों के संबंध में चर्चा की गई, जिनका भवन नक्शा अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है। नगर विकास विभाग के मार्गदर्शन के अनुरूप अवैध रूप से निर्मित भवनों का वैधीकरण (रेगुलराइजेशन) कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस बैठक में नगर निगम के पदाधिकारी, टाउन प्लानर, विभिन्न व्यवसायिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में बने ऐसे सभी भवन, जिनका नक्शा स्वीकृत नहीं है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत वैध कराया जा सकता है।

महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 25 तारीख अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसलिए जिन भवन मालिकों ने अब तक अपना नक्शा स्वीकृत नहीं कराया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है। भवनों के नक्शे की स्वीकृति एवं वैधीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इसके लिए आवश्यक जानकारी नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने भवनों का नक्शा शीघ्र स्वीकृत कराकर उन्हें वैध बनाएं तथा निर्धारित समय सीमा का लाभ उठाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram