Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुरुडीह-कान्दरबेड़ा पुल का किया शिलान्यास
Politics

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुरुडीह-कान्दरबेड़ा पुल का किया शिलान्यास

स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले पुल से चांडिल और जमशेदपुर की दूरी होगी कम, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
By Vikash SrivastavaMay 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

K. Durga Rao, Saraikela. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बुरुडीह को कान्दरबेड़ा से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए चांडिल और जमशेदपुर (एनएच-33) तक की यात्रा घंटों के बजाय मिनटों में पूरी हो सकेगी। इससे आम लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारिक गतिविधियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां एक डिग्री कॉलेज को भी स्वीकृति दी गई है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। कॉलेज बनने से खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने इस पुल समेत कई सड़क एवं विकास योजनाओं को स्वीकृति दी थी। इन योजनाओं के पूरा होने पर पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा और लोगों को बेहतर आवागमन एवं आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में सोनाराम बोदरा, पिंकी मंडल, रामदास टुडू, बबलू नाथ सोरेन, गुरुप्रसाद महतो, वृहस्पति मंडल, रघुनाथ मंडल, डॉक्टर मुर्मू, भीम हांसदा, पवित्र मंडल, राम हांसदा, मनसा मुर्मू, रतन सोरेन एवं बाप्पा पत्रों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हेमंत सोरेन का शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम, हर पंचायत तक पहुंचे क्वालिटी एजुकेशन

May 26, 2026

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुरुडीह-कान्दरबेड़ा पुल का किया शिलान्यास

May 27, 2026

हेमंत सोरेन का शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम, हर पंचायत तक पहुंचे क्वालिटी एजुकेशन

May 26, 2026

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुरुडीह-कान्दरबेड़ा पुल का किया शिलान्यास
  • हेमंत सोरेन का शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम, हर पंचायत तक पहुंचे क्वालिटी एजुकेशन
  • टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे
  • कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.