Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बकरीद से पहले प्रशासन अलर्ट, टेल्को में जारी हुए सख्त निर्देश
Jharkhand

बकरीद से पहले प्रशासन अलर्ट, टेल्को में जारी हुए सख्त निर्देश

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जमशेदपुर। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर टेल्को क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिले के उप पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद अवशिष्ट अंगों का निष्पादन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी के मांस अथवा अन्य हिस्सों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के दौरान उन्हें काले पॉलीथिन में अच्छी तरह पैक कर ले जाया जाए, जिससे असामाजिक तत्वों को अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने का अवसर न मिले। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी संजीव कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे और न ही उन्हें आगे बढ़ाए। उन्होंने मस्जिद समितियों को निर्देश दिया कि नमाज के दौरान लोगों तक प्रशासन का संदेश पहुंचाया जाए, ताकि बकरीद का पर्व त्याग, बलिदान और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा सके।

बैठक में दंडाधिकारी अजय कुमार, थाना प्रभारी सह वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह ने मंच संचालन करते हुए नवपदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार का परिचय कराया। उन्होंने हाल ही में पूर्व डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के स्थान पर पदभार संभाला है और यह उनकी पहली शांति समिति बैठक थी।

बैठक को पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शरण, डीडी त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, संजीव रंजन, अमीर अली अंसारी, शाहिद परवेज और इशर अहमद ने भी संबोधित किया। वहीं टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार त्रिवेदी ने पर्व के दौरान बिजली, पानी और साफ-सफाई व्यवस्था में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में प्रदीप कुमार दास, दिलीप पांडेय, रितेश शरण, बीरेंद्र उपाध्याय, आलम ताज, लैला तिवारी, उपेंद्र तिवारी, बलदेव रजक, संजय तिवारी, राजा सिंह, सुभाष राय, राममूर्ति, अनिल प्रकाश, राजू खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘सनातन विकास’ मॉडल की जरूरत, नदी-पर्वत सम्मेलन में बोले सरयू राय

May 23, 2026

‘प्रोजेक्ट स्माइल’ से दिव्यांग युवाओं को मिली नौकरी की नई उम्मीद

May 23, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO अधिकारी

May 23, 2026

RECENT ADDA.

‘सनातन विकास’ मॉडल की जरूरत, नदी-पर्वत सम्मेलन में बोले सरयू राय

May 23, 2026

‘प्रोजेक्ट स्माइल’ से दिव्यांग युवाओं को मिली नौकरी की नई उम्मीद

May 23, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO अधिकारी

May 23, 2026

जुगसलाई में कारोबारी ने लगाई फांसी, बेटी ने देखा दर्दनाक मंजर

May 23, 2026

टाटा फाटक के पास बड़ा खुलासा, 10 टन चोरी का स्क्रैप बरामद

May 23, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • ‘सनातन विकास’ मॉडल की जरूरत, नदी-पर्वत सम्मेलन में बोले सरयू राय
  • ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ से दिव्यांग युवाओं को मिली नौकरी की नई उम्मीद
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO अधिकारी
  • जुगसलाई में कारोबारी ने लगाई फांसी, बेटी ने देखा दर्दनाक मंजर
  • टाटा फाटक के पास बड़ा खुलासा, 10 टन चोरी का स्क्रैप बरामद

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.