Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में कहर बन गई गर्मी, लू से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत
Jharkhand

जमशेदपुर में कहर बन गई गर्मी, लू से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले एक सप्ताह के भीतर लू लगने से तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है।

शुक्रवार शाम परसुडीह के हलुदबनी निवासी 36 वर्षीय राजमिस्त्री सिपाही लोहार की लू लगने से मौत हो गई। बताया गया कि वह बिरसानगर में काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बगान के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत लू लगने से हुई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इसी दिन पोटका निवासी 33 वर्षीय महिला मजदूर पूजा भूमिज की भी लू लगने से मौत हो गई। पूजा परसुडीह रेलवे साइट पर मजदूरी करती थी। काम समाप्त होने के बाद घर लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ी। साथ काम कर रहे मजदूर उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इससे पहले गुरुवार को मानगो के कपाली निवासी एक मजदूर की भी भीषण गर्मी के कारण मौत हो चुकी है।

इधर, चिकित्सक डॉ. ए.के. चौबे ने लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय सिर ढंककर रखें, हल्के सूती कपड़े पहनें और लगातार पानी, ओआरएस तथा तरल पदार्थ का सेवन करें। उन्होंने निर्माण कार्य, रेलवे साइट और खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.