फॉण्ट कनवर्टर NEW

कर्ज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

Spirituality Desk: पूरे दिन जाने-अनजाने हमसे ऐसे कई कार्य हो जाते हैं, जिनके शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में हमें बाद में पता चलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सही समय पर सही कार्य करने से न सिर्फ भगवान की कृपा मिलती है बल्कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Spirituality Desk: पूरे दिन जाने-अनजाने हमसे ऐसे कई कार्य हो जाते हैं, जिनके शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में हमें बाद में पता चलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सही समय पर सही कार्य करने से न सिर्फ भगवान की कृपा मिलती है बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। वहीं, कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें भूलकर भी सुबह और शाम के समय नहीं करना चाहिए। इन्हें करने से पैसा और तरक्की दोनों का नाश होता है। आइए जानते हैं कि सुबह-शाम कौन से कार्य करने से बचना चाहिए ताकि कर्ज के दलदल से दूर रहा जा सके।

Read more: युवाओं पर कर्ज का जाल, बुजुर्गों के पास है माल; देश में ‘सिल्वर इकोनॉमी’ का उदय!

नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी- तुलसी के पत्तों को भूलकर भी शाम के समय नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। यदि आपको पूजा के लिए पत्तों की आवश्यकता है, तो सुबह ही उन्हें तोड़कर रख लें। शाम के समय तुलसी को छूना या पत्ते तोड़ना आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है।

दरिद्रता का होता है वास- शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय घर की साफ-सफाई या झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। भूलकर भी घर का कूड़ा-कचरा शाम ढलने के बाद बाहर नहीं फेंकना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और दरिद्रता का वास होने से व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है।

भगवान की नहीं होती कृपा- शाम के समय (गोधूलि बेला) कभी भी नहीं सोना चाहिए, ऐसा करने से दोष लगता है। सुबह और शाम का समय केवल पूजा-पाठ और ध्यान करने के लिए निर्धारित है। जो लोग इस समय सोते हैं, उन पर दैवीय कृपा नहीं रहती। हालांकि, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर यह नियम लागू नहीं होता है।

इस दिन करें धन का लेन-देन- अगर आपको धन से संबंधित कोई भी बड़ा कार्य या निवेश करना हो, तो इसके लिए सोमवार या बुधवार का दिन चुनें। इन दिनों में किया गया धन का लेन-देन बेहद फायदेमंद माना जाता है। मान्यता है कि इससे फंसा हुआ धन वापस आता है और सिर पर चढ़ा कर्जा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।

इस दिन करें व्रत- लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए सुहागिन महिलाओं को गुरुवार का व्रत करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन किसी गरीब महिला को सुहाग की सामग्री (जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर) दान देने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से जीवन की सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

दीवारों पर निशान न बनने दें- घर के बच्चों को दीवारों या फर्श पर पेंसिल, पेन या चॉक आदि से निशान न बनाने दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीवारों और फर्श पर खींची गई ये आड़ी-तिरछी रेखाएं घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे परिवार के सदस्यों की तरक्की बाधित होती है।

सुबह झाड़ू लगाने का नियम- घर में सुबह की मुख्य गतिविधियों जैसे पूजा करना या नाश्ता बनाना, हमेशा झाड़ू लगाने के बाद ही शुरू करना चाहिए। सुबह-सुबह घर में झाड़ू लगा देने से रातभर की संचित नकारात्मकता बाहर चली जाती है और घर में ताजगी का माहौल बनता है, जो तरक्की का मार्ग प्रशस्त करता है।

Read more: गंगा दशहरा 2026: 26 मई को मिटेंगे सभी कष्ट, जानें किन 3 चीजों का करें दान?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram