Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»“खनिज और उद्योगों से समृद्ध झारखंड को चाहिए आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर” : हेमंत सोरेन
#Trending

“खनिज और उद्योगों से समृद्ध झारखंड को चाहिए आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर” : हेमंत सोरेन

By Muzaffar HussainMay 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड में रेल नेटवर्क के विस्तार, यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने और लंबित रेल परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन ने मिलकर कदम बढ़ाए हैं। मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार जैन और रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणानिधि सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की रेल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर गहन मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की बढ़ती आबादी और यात्रियों की बढ़ती मांग का हवाला देते हुए रेल सेवाओं के विस्तार को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का एक प्रमुख खनिज संपदा और औद्योगिक हब है, इसलिए यहां एक मजबूत, आधुनिक और व्यापक रेल नेटवर्क होना अनिवार्य है। सीएम ने अधिकारियों से राज्य के दूर-दराज के जिलों को मुख्य रेल संपर्क से जोड़ने, नई ट्रेनों के परिचालन और पुरानी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का आग्रह किया, जिससे व्यापार और पर्यटन को भी नई दिशा मिल सके।

बैठक में स्टेशनों के आधुनिकीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल और डिजिटल सुविधाओं को अपग्रेड करने पर भी चर्चा हुई। रेल अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के समन्वय से झारखंड में माल परिवहन और यात्री सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इस दौरान सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह और महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

“सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे योग्य वोटर्स के नाम” : चुनाव आयोग पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष

May 19, 2026

झारखंड बनेगा देश का नया निवेश हब, CM हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल

May 19, 2026

20 मई को देशव्यापी बंद पर रहेंगे 12 लाख से ज्यादा दवा दुकानदार, रांची में भी दिखेगा असर

May 19, 2026

RECENT ADDA.

“सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे योग्य वोटर्स के नाम” : चुनाव आयोग पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष

May 19, 2026

“खनिज और उद्योगों से समृद्ध झारखंड को चाहिए आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर” : हेमंत सोरेन

May 19, 2026

झारखंड बनेगा देश का नया निवेश हब, CM हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल

May 19, 2026

20 मई को देशव्यापी बंद पर रहेंगे 12 लाख से ज्यादा दवा दुकानदार, रांची में भी दिखेगा असर

May 19, 2026

पर्वतों और नदियों के संरक्षण के लिए बनेगा कानून : ड्राफ्ट बिल सार्वजनिक, कड़े दंड का प्रावधान

May 19, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • “सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे योग्य वोटर्स के नाम” : चुनाव आयोग पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष
  • “खनिज और उद्योगों से समृद्ध झारखंड को चाहिए आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर” : हेमंत सोरेन
  • झारखंड बनेगा देश का नया निवेश हब, CM हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल
  • 20 मई को देशव्यापी बंद पर रहेंगे 12 लाख से ज्यादा दवा दुकानदार, रांची में भी दिखेगा असर
  • पर्वतों और नदियों के संरक्षण के लिए बनेगा कानून : ड्राफ्ट बिल सार्वजनिक, कड़े दंड का प्रावधान

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.