Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने सुनाया दर्द
Jharkhand

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने सुनाया दर्द

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Saraikela news: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूर बूथ संख्या-1 के हातनादा समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंची। देश की आजादी के बाद इन गांवों में पहली बार कोई सांसद पहुंचा था। सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीणों को सांसद को गांव की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस टू की पढ़ाई की सुविधा बहाल करने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने आदि मांगों को रखा। ग्रामीणों ने संबोधन के माध्यम से भी समस्याओं को रखा। ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा गांवों की समस्याओं को जानने के लिए ही वह सुदूर इलाके आयी है। यहां के ग्रामीणों ने जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखा है उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि साल में एक बार जरूर हुदू पंचायत का दौरा करें। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है। इसके अलावा कहा कि कोई आवश्यक कार्य होने पर आप दूरभाष या स्वयं मिलकर भी बता सकते है। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने पोड़ाडीह में आंधी तूफान से बिजली पोल गिरने की सूचना मौके से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता को देते हुए निदान का निर्देश दिया।

पहली बार सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित दिखे और कहा कि उन्हें केवल चुनाव के समय ही याद किया जाता है। इसपर सांसद ने कहा वह भले सशरीर भले उपस्थित नहीं हो पाये लेकिन दूरभाष पर जरूर उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन, उप मुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.