फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने सुनाया दर्द

Saraikela news: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूर बूथ संख्या-1 के हातनादा समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंची। देश की आजादी के बाद इन गांवों में पहली बार कोई सांसद पहुंचा था। सांसद के पहुंचने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Saraikela news: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूर बूथ संख्या-1 के हातनादा समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंची। देश की आजादी के बाद इन गांवों में पहली बार कोई सांसद पहुंचा था। सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीणों को सांसद को गांव की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस टू की पढ़ाई की सुविधा बहाल करने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने आदि मांगों को रखा। ग्रामीणों ने संबोधन के माध्यम से भी समस्याओं को रखा। ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा गांवों की समस्याओं को जानने के लिए ही वह सुदूर इलाके आयी है। यहां के ग्रामीणों ने जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखा है उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि साल में एक बार जरूर हुदू पंचायत का दौरा करें। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है। इसके अलावा कहा कि कोई आवश्यक कार्य होने पर आप दूरभाष या स्वयं मिलकर भी बता सकते है। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने पोड़ाडीह में आंधी तूफान से बिजली पोल गिरने की सूचना मौके से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता को देते हुए निदान का निर्देश दिया।

पहली बार सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित दिखे और कहा कि उन्हें केवल चुनाव के समय ही याद किया जाता है। इसपर सांसद ने कहा वह भले सशरीर भले उपस्थित नहीं हो पाये लेकिन दूरभाष पर जरूर उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन, उप मुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram