फॉण्ट कनवर्टर NEW

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

Beauty Tips: आजकल अधिकतर महिलाएं डैंड्रफ की समस्या से जूझ रही हैं। यह न केवल स्कैल्प पर सफेद रंग की पपड़ी जमा देता है, बल्कि इसके कारण होने वाली तेज खुजली सिर में घाव भी बना सकती है। डैंड्रफ की अनदेखी करने से बालों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Beauty Tips: आजकल अधिकतर महिलाएं डैंड्रफ की समस्या से जूझ रही हैं। यह न केवल स्कैल्प पर सफेद रंग की पपड़ी जमा देता है, बल्कि इसके कारण होने वाली तेज खुजली सिर में घाव भी बना सकती है। डैंड्रफ की अनदेखी करने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि, कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से पूरी तरह राहत पा सकती हैं।

Read more: गंजेपन से पाना है छुटकारा? आजमाएं अदरक का यह जादुई नुस्खा

डैंड्रफ दूर करने के असरदार उपाय:

Read more: गर्मियों में झाड़ू जैसे बेजान हो रहे हैं बाल? इन 5 आसान टिप्स से बचाएं अपनी जुल्फें

  • नियमित कंघी करना: बालों में रोजाना कंघी करने से जड़ों से प्राकृतिक तेल निकलता है और स्कैल्प स्वस्थ रहता है। साथ ही, यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार है।

  • सही हेयर प्रोडक्ट्स: हमेशा अच्छी क्वालिटी के एंटी-डैंड्रफ शैंपू का चुनाव करें। खास तौर पर उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिनमें जिंक पाइरिथियन मौजूद हो, क्योंकि यह डैंड्रफ खत्म करने में काफी कारगर होता है।

  • एलोवेरा मसाज: एलोवेरा के रस से स्कैल्प की मसाज करें और एक घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे डैंड्रफ की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

  • नारियल तेल और कपूर: नारियल तेल में कपूर मिलाकर रखें और नहाने से आधे घंटे पहले इससे बालों की मालिश करें। यह नुस्खा डैंड्रफ को जड़ से मिटाने में सहायक है।

  • बेसन का पेस्ट: एक गिलास पानी में चार बड़े चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे एक घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें।

रोजाना अच्छी गुणवत्ता वाले शैंपू से बाल धोने और इन प्राकृतिक उपायों को अपनाने से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है।

Read more: बालों के दुश्मन ‘डैंड्रफ’ को जड़ से मिटाएंगे ये घरेलू उपाय, चमक उठेंगे बाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram