Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डोमचांच में स्थापना दिवस पर भक्ति और सम्मान का संगम
Jharkhand

डोमचांच में स्थापना दिवस पर भक्ति और सम्मान का संगम

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 12, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma news: डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में स्वर्गीय मंजुला शर्मा  की 12वीं पुण्यतिथि एवं विद्यालय का स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, भावनात्मक वातावरण एवं गरिमामय तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में गायत्री परिवार, डोमचांच के सौजन्य से भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं स्वर्गीय मंजुला शर्मा  के ज्येष्ठ पुत्र  रजनीश जी द्वारा अपने अनुज  मनीष जी के साथ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि  मधुलिका देव (सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय प्रोफेसर, विनोबा भावे विश्वविद्यालय) एवं  रत्नेश्वरी प्रसाद नारायण देव  ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  अभिषेक कुमार पांडेय, प्रशासक श्री राम प्रवेश पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं उपस्थित आगंतुकों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य  अभिषेक कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासक  राम प्रवेश पाण्डेय ने विद्यालय के 20 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर का विस्तृत चित्र प्रस्तुत किया तथा संस्था के भविष्य के विजन को साझा किया। उन्होंने शिक्षकों को पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि  मधुलिका देव  इस अवसर पर अपनी बड़ी बहन स्वर्गीय मंजुला शर्मा  को स्मरण कर भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि मंजुला जी की स्मृति में स्थापित यह विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि संस्कारों का भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यालय के सभी कर्मियों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संस्था को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में  राकेश रौशन,  प्रीति कुमारी चौधरी,  राजन कुमार मेहता,  प्रिंस वर्णवाल,  संजीत शर्मा,  आशीष कुमार,  अमिता राय, कु. रिया कुमारी, कु. आर्ची कुमारी एवं कु. अंजलि कुमारी शामिल रहे।
वहीं, विद्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  राजु राना को “श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मान” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी वाहन चालकों, उप-चालकों एवं सफाई कर्मचारियों को भी उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. के. पी. शर्मा द्वारा इस संस्था की स्थापना कर पूरे क्षेत्र में शिक्षा का दीप प्रज्ज्वलित करने के उनके योगदान की सराहना की गई।
समारोह का समापन श्रद्धांजलि, सम्मान एवं संकल्प के साथ हुआ, जहां सभी ने स्वर्गीय मंजुला शर्मा  के आदर्शों पर चलने एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.