फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में किसान संगठन का अभियान, बड़ी संख्या में सदस्य जुड़े

Bokaro news:- झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड के पर्वतपुर गांव में किसान संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का आज सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वेच्छा से पर्वतपुर गांव के किसान सदस्यता ग्रहण किया, मौके पर मुख रूप से ऑल इंडिया किसान

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड के पर्वतपुर गांव में किसान संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का आज सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वेच्छा से पर्वतपुर गांव के किसान सदस्यता ग्रहण किया, मौके पर मुख रूप से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन AIKKMS झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि झारखंड राज्य में कॉरपोरेट एवं पूंजीपतियों के द्वारा जमीन लूट की जो मानसा चल रहा है, इसके खिलाफ जुझारू किसान आंदोलन झारखंड में खड़ा करने का उद्देश्य से ही पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं।
किसानों में काफी उत्साह देखा गया, आज सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन बोकारो जिला सचिव हरिपद महतो, चंदनकियारी प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो, सचिव राजू रजवार, रांची जिला कमिटी के ललिता उरांव, के आलावा बोकारो जिला के झरीलाल महतो, नुनीबाला उरांव, कमल महतो, खगेन हांसदा, भोलानाथ बाउरी, बंशीधर महतो बिंदेश्वर महतो , गौरीनाथ महतो आदि ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram