Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»सिर्फ 15% बची है आंखों की रोशनी! इमरान खान की बिगड़ी सेहत से पाकिस्तान में हड़कंप
World

सिर्फ 15% बची है आंखों की रोशनी! इमरान खान की बिगड़ी सेहत से पाकिस्तान में हड़कंप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दाहिनी आंख में गंभीर समस्या के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खान ने दावा किया है कि उनकी आंखों की रोशनी अब बेहद कम बची है।
By Samsul HaqueFebruary 24, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर एक बार फिर सनसनी फैल गई है। सोमवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रावलपिंडी की अधियाला जेल से निकालकर इस्लामाबाद के ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (PIMS) अस्पताल लाया गया। अस्पताल के गलियारों में उस वक्त हलचल बढ़ गई जब डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने खान की दाहिनी आंख की जांच की और उन्हें एक जरूरी इंजेक्शन लगाया।

Read more: इमरान खान बोले– मुझे या बुशरा को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे आसिम मुनीर

अस्पताल प्रशासन ने इस दौरे को एक ‘फॉलो-अप चेकअप’ बताया है। मेडिकल रिकॉर्ड्स के अनुसार, इमरान खान ‘राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन’ (RCRVO) नाम की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यह स्थिति तब पैदा होती है जब आंख की नस में खून का थक्का जम जाता है, जिससे आंखों की रोशनी पर सीधा हमला होता है। सुप्रीम कोर्ट में जमा रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला दावा किया गया है कि इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी अब महज 15 फीसदी ही बची है।

अगस्त 2023 से सलाखों के पीछे बंद इमरान खान के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है। एक तरफ भ्रष्टाचार के मामलों में मिली 14 साल की सजा और दूसरी तरफ गिरती सेहत ने उनके प्रशंसकों को बेचैन कर दिया है। जैसे ही खान को अस्पताल ले जाने की खबर फैली, पाकिस्तान की सियासत में उबाल आ गया।

Read more: इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में तूफान, परिवार बोला– हम शहीद हो जाएंगे?

सोमवार को तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि खान का मेडिकल चेकअप उनके निजी डॉक्टरों की देखरेख में होना चाहिए। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इमरान खान के परिवार को उनसे मिलने की तुरंत अनुमति दी जाए और उनके इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। अस्पताल में इलाज के तुरंत बाद उन्हें वापस जेल की कालकोठरी में भेज दिया गया है, लेकिन उनकी सेहत पर छिड़ा यह विवाद अब थमता नजर नहीं आ रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.