फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Chaibasa news: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन की बचत करने की अपील के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका फैल गई। मंगलवार को इसका असर चाईबासा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन की बचत करने की अपील के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका फैल गई। मंगलवार को इसका असर चाईबासा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग वाहनों में तेल भरवाने पहुंच गए। कई पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं और कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। लोगों में यह चर्चा फैल गई कि आने वाले दिनों में ईंधन की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी तथा सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ शहर के शहीद पार्क, बड़ी बाजार समेत कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने पंप संचालकों से ईंधन भंडारण, सप्लाई और बिक्री की जानकारी ली। साथ ही आगत पंजी, बिक्री पंजी और स्टॉक रजिस्टर की जांच कर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया।

निरीक्षण के बाद एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि फिलहाल जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सप्लाई चेन में हल्की देरी के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram