फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

Jamshedpur news: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडल एंड हाई स्कूल परिसर मंगलवार को साहित्य और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच की ओर से आयोजित भव्य कवयित्री सम्मेलन में रांची और जमशेदपुर से पहुंचीं

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडल एंड हाई स्कूल परिसर मंगलवार को साहित्य और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच की ओर से आयोजित भव्य कवयित्री सम्मेलन में रांची और जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसकी प्रस्तुति कवयित्री वीणा पाण्डेय भारती ने दी। मंच संचालन मंच की संस्थापक कवयित्री अंकिता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में कवयित्री उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय और वीणा पाण्डेय भारती ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को शब्दों में पिरोया। कविताओं में नारी सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकार, प्रकृति प्रेम और राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिली, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पूजा दत्ता और शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मुखिया मायावती टुडू, नीनू कूदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, कुमुद यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक केपी सिंह तथा समाजसेवी मोतीता सिंह ने संयुक्त रूप से सभी कवयित्रियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रोताओं में कविता और साहित्य के प्रति गहरा उत्साह देखने को मिला। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram