Skip to content
Log In
‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

कानूनी विवादों और बॉक्स ऑफिस के उतार-चढ़ाव के बीच सितारों पर कानूनी शिकंजा

रांंची/मुंबई: बॉलीवुड के ‘एनर्जी किंग’ रणवीर सिंह इस समय अपनी आने वाली फिल्मों से ज्यादा कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में हैं। ‘कंतारा’ फिल्म की मिमिक्री और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज FIR को लेकर उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया है। आज यानी 24 फरवरी को इस मामले में अहम सुनवाई होनी है। रणवीर की दलील है कि उनका उद्देश्य केवल एक कलाकार के रूप में श्रद्धा प्रकट करना था, न कि किसी की आस्था का अपमान।

दूसरी ओर, मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाने के बाद, वे फिलहाल अपनी भतीजी की शादी के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। हालांकि, उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया है और ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

बॉक्स ऑफिस : उम्मीदें और हकीकत

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर पस्त नजर आ रही है। रिलीज के 11वें दिन फिल्म की कमाई गिरकर महज ₹1.65 करोड़ रह गई है। हालांकि, फिल्म ने दुनिया भर में ₹90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन भारत में इसे ‘फ्लॉप’ की श्रेणी से बचने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी। वहीं, तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने क्रिटिक्स का दिल तो जीता है, लेकिन दर्शकों की कमी खल रही है। 4 दिनों में बमुश्किल ₹5 करोड़ के पास पहुँची यह फिल्म अब ‘माउथ पब्लिसिटी’ के भरोसे है।

बड़े विवाद और महा-मुकाबला

यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

‘द केरला स्टोरी’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल ‘द केरला स्टोरी 2’ को लेकर अभी से तलवारें खिंच गई हैं। प्रकाश राज और अनुराग कश्यप जैसे दिग्गजों ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार दिया है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज होने वाली है, जिससे सिनेमाघरों में माहौल गरमाने की उम्मीद है। इसके साथ ही, रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच ‘डॉन 3’ के मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद अब कोर्ट की ओर बढ़ता दिख रहा है।

मार्च का धमाका : होली पर सबसे बड़ा क्लैश

19 मार्च 2026 की तारीख भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज होने वाली है। इस दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ एक साथ रिलीज होंगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इन दो ₹1000 करोड़ की दावेदार फिल्मों की टक्कर से करीब 10 करोड़ दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचेंगे, जो बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकता है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *