Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हाटगम्हरिया प्रखंड में जघन्य वारदात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
Jharkhand

हाटगम्हरिया प्रखंड में जघन्य वारदात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलईया गांव में डायन के संदेह में मां-बेटे की निर्मम हत्या की घटना के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया।

अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से विस्तार से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की भी जानकारी प्राप्त की और चिकित्सीय व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी जांच की कि परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा परिवार के बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि पीड़ित परिवार को सभी आवश्यक योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पुलिस अधीक्षक ने गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी आकलन किया और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने पुनर्वास और सुरक्षा को लेकर गंभीरता जताते हुए कहा कि पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026

RECENT ADDA.

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.