फॉण्ट कनवर्टर NEW

23 फरवरी को मतदान, फुटबॉल स्टेडियम से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, ‘इलेक्शन किट’ तैयार

रांची: राजधानी में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में सोमवार को रांची नगर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में सोमवार को रांची नगर निगम क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु ने सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण किया।

चेकलिस्ट से होगा मिलान, नहीं होगी कोई चूक

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर भेजी जाने वाली सामग्रियों की उपलब्धता, उनकी पैकेजिंग और सीलिंग व्यवस्था को बारीकी से देखा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर मतदान दल (Polling Party) को दी जाने वाली स्टेशनरी और इलेक्शन किट की पैकिंग ‘चेकलिस्ट’ के आधार पर की जाए, ताकि ऐन मौके पर किसी भी छोटी-बड़ी चीज की कमी न खले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है।

21 फरवरी को ‘डिस्पैच’ की तैयारी

तय कार्यक्रम के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को रांची के फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा। प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि वितरण की प्रक्रिया इतनी सुव्यवस्थित हो कि केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़ की स्थिति पैदा न हो। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवनिया और नोडल पदाधिकारी मनीषा तिर्की भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने प्रेक्षक को बताया कि मतदान सामग्री के भंडारण और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram