फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुबह खाली पेट पिएं किशमिश का पानी, जड़ से खत्म होंगे ये 5 रोग!

Health News: आधुनिक लाइफस्टाइल में हम अक्सर महंगी दवाओं के पीछे भागते हैं, जबकि सेहत का राज हमारी रसोई में ही छिपा है। डाइटिशियन के अनुसार, ‘किशमिश का पानी’ एक ऐसा शक्तिशाली पेय है जो शरीर की गंदगी (Toxins) को बाहर निकालकर उसे भीतर से

अपनी भाषा में पढ़ें

Health News: आधुनिक लाइफस्टाइल में हम अक्सर महंगी दवाओं के पीछे भागते हैं, जबकि सेहत का राज हमारी रसोई में ही छिपा है। डाइटिशियन के अनुसार, ‘किशमिश का पानी’ एक ऐसा शक्तिशाली पेय है जो शरीर की गंदगी (Toxins) को बाहर निकालकर उसे भीतर से साफ करता है। आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर यह पानी लीवर में बायोकेमिकल प्रोसेस शुरू करता है, जिससे खून तेजी से साफ होने लगता है।

किशमिश का पानी बनाने की सही विधि

ज्यादातर लोग इसे गलत तरीके से लेते हैं। इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए रात में एक गिलास पानी में 8 से 10 किशमिश भिगो दें। सुबह इन किशमिशों को पानी में ही पीस लें, फिर छानकर पानी को हल्का गुनगुना करें और खाली पेट पिएं। इसके 30-35 मिनट बाद ही नाश्ता करें।

इन बीमारियों में है बेहद असरदार:

  • पेट के रोगों के लिए: यह कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को जड़ से मिटाता है और पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बनाता है।

  • चमकती त्वचा: इसमें मौजूद फ्लेवेनॉइड्स एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों को कम करते हैं और बढ़ती उम्र के निशानों को रोककर आपको जवां बनाए रखते हैं।

  • हार्ट और कोलेस्ट्रॉल: यह शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

  • मजबूत दांत: किशमिश का ऑलियानॉलिक एसिड दांतों को कैविटी और बैक्टीरिया से बचाता है।

  • सांसों की बदबू: इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की दुर्गंध पैदा करने वाले कीटाणुओं का सफाया करते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि किशमिश में मौजूद पॉलीफेनॉलिक फायटोन्यूट्रिंस आंखों की रोशनी (Eyesight) को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करते हैं। अगर आप थकान महसूस करते हैं, तो यह नेचुरल शुगर ड्रिंक आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करता है।

इस खबर को भी पढ़ें : लाल आंखें हो सकती हैं खतरे की घंटी! भूलकर भी न करें ये गलतियां

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram