Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

लाल आंखें हो सकती हैं खतरे की घंटी! भूलकर भी न करें ये गलतियां

आंखों की लाली के कारण

Health News: आंखों का लाल होना एक आम समस्या लग सकती है, लेकिन यह कई बार किसी गंभीर संक्रमण या एलर्जी का शुरुआती लक्षण होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब आंखों की सतह पर मौजूद रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं या फैलती हैं, तो आंखों का सफेद हिस्सा लाल दिखाई देने लगता है। इसके साथ दर्द, खुजली और सूजन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज : अगर आपकी आंखों में लाली के साथ नीचे दिए गए लक्षण दिख रहे हैं, तो सचेत हो जाएं:

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

क्यों लाल होती हैं आंखें? : आंखों की लाली के पीछे धूल-मिट्टी, प्रदूषण, एलर्जी या आंखों का सूखापन (Dry Eyes) जैसे कारण हो सकते हैं। कई बार कोई बाहरी कण आंखों में चले जाने से भी रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं।

डॉक्टर को कब दिखाएं? : अगर आंखों में चोट लगी हो, तेज सिरदर्द हो रहा हो, या किसी केमिकल के संपर्क में आने से लाली आई हो, तो बिना देरी किए नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। आंखों में अधिक दर्द या देखने में दिक्कत होना आपातकालीन स्थिति हो सकती है।

बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

  1. आंखें न मलें: आंखों को रगड़ने से बैक्टीरिया अंदर चले जाते हैं, जिससे कॉर्निया में खरोंच आ सकती है।

  2. प्रदूषण से सुरक्षा: धुएं, धूल और मिट्टी वाले स्थानों पर चश्मे का प्रयोग करें।

  3. लेंस की सफाई: यदि आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो उनकी सफाई का विशेष ध्यान रखें और उन्हें पहनकर कभी न सोएं।

  4. ठंडे पानी के छींटें: आंखों में जलन होने पर साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोएं।

इस खबर को भी पढ़ें : काला शरीर, लाल आंखें… पर असली राज कुछ और! वैम्पायर स्क्विड का खुलासा

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *