फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सरायकेला में बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आईडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा में कार्यरत 40 वर्षीय आलोक पड़ीहारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आईडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा में कार्यरत 40 वर्षीय आलोक पड़ीहारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल फैल गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आलोक पड़ीहारी रोज की तरह सुबह उठे, स्नान किया और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए। घर लौटने के बाद उन्होंने सामान्य रूप से नाश्ता भी किया। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य स्नान के लिए पास की नदी की ओर चले गए। घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए उन्होंने छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाया और उससे झूल गए।

इस खबर को भी पढ़ें : सरायकेला में तालाब से महिला का श’व बरामद, इलाके में फैली सनसनी

आलोक पड़ीहारी की फाइल फोटो।

कुछ समय बाद जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्हें घर के भीतर आलोक पड़ीहारी पंखे से लटके हुए मिले। यह दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर सदर अस्पताल, सरायकेला ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

प्रारंभिक जांच में किसी तरह की बाहरी चोट या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, जिसमें पारिवारिक, आर्थिक और मानसिक दबाव जैसे बिंदुओं को भी खंगाला जाएगा। यदि कोई सुसाइड नोट मिलता है या मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों से कोई सुराग मिलता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके अचानक इस कदम से परिवार सदमे में है, वहीं गांव और बैंक से जुड़े सहकर्मियों के बीच भी शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram