फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी में दिखना है सबसे अलग? अभी से अपनाएं ये खास ब्यूटी सीक्रेट्स

Beauty News: शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही महिलाएं खुद को सबसे खूबसूरत दिखाने की तैयारी में जुट जाती हैं। हर किसी की चाहत होती है कि इस खास मौके पर उनकी स्किन दमकती हुई नजर आए। लेकिन पिंपल्स, ऐक्ने, आंखों के नीचे काले घेरे,

अपनी भाषा में पढ़ें

Beauty News: शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही महिलाएं खुद को सबसे खूबसूरत दिखाने की तैयारी में जुट जाती हैं। हर किसी की चाहत होती है कि इस खास मौके पर उनकी स्किन दमकती हुई नजर आए। लेकिन पिंपल्स, ऐक्ने, आंखों के नीचे काले घेरे, झुरियां और बढ़ता वजन कई बार इस खुशी में चिंता बढ़ा देते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि शादी से पहले महिलाएं चेहरे की मसाज और फेशियल कराने लगती हैं। आम धारणा होती है कि इससे ऐक्ने की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार फेशियल और मसाज से ऐक्ने बढ़ने की आशंका ज्यादा हो जाती है। इसलिए शादी से पहले मसाज और फेशियल से दूरी बनाना बेहतर है।

सर्दी के मौसम में भी त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है। वहीं साबुन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को रूखा बना सकता है, इसलिए इसे सीमित रखें।

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कम से कम दो लीटर पानी पीना जरूरी माना जाता है। पर्याप्त पानी पीने से ड्राइनेस और झुरियों की समस्या कम होती है। सुबह 7 से 9 बजे के बीच हल्की धूप लेना भी फायदेमंद है, क्योंकि यह विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। हालांकि इसके बाद तेज धूप से बचना चाहिए।

अगर ऐक्ने की समस्या ज्यादा है तो शादी से करीब तीन महीने पहले स्किन विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहता है। खानपान का असर सीधा त्वचा पर पड़ता है, इसलिए खीरा, गाजर, मूली और नींबू जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें और समय पर भोजन करें।

खूबसूरती बढ़ाने के लिए सुपर फूड जैसे बेरीज और एवोकैडो भी फायदेमंद माने जाते हैं। विटामिन ई से भरपूर आहार त्वचा को निखार देता है। सलाद और फल खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और स्किन पर भी चमक आती है।

जंक फूड से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही योग और पूरी नींद लेने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और चेहरा फ्रेश नजर आता है। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर महिलाएं शादी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram