अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro: बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए आज दो स्थानों पर भव्य शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एनएच 23 बढ़टाड भाया बंधगोड़ा तक सड़क निर्माण और नावाडीह पंचायत के परसाबेड़ा हरी मंदिर से जोडिया तक मार्ग निर्माण का विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्वेता सिंह ने ग्रामीण जनता का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के सुगम आवागमन का मार्ग बनेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और दैनिक जरूरतों की सुविधा आसान होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन से क्षेत्र में खुशहाल वातावरण स्थापित होगा।
विधायक ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागीय अभियंताओं और संवेदकों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सड़क निर्माण स्थायी और मजबूत हो। श्वेता सिंह ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

