फॉण्ट कनवर्टर NEW

जगन्नाथपुर में झारखंड बंद उग्र, टायर जले, सड़क पर ठप हुआ ट्रैफिक

Ranchi: झारखंड बंद का असर शनिवार को राजधानी के जगन्नाथपुर इलाके में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और मुख्य चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बांस लगाकर सड़क को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड बंद का असर शनिवार को राजधानी के जगन्नाथपुर इलाके में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और मुख्य चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बांस लगाकर सड़क को घेर लिया, जिससे छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

इस खबर को भी पढ़ें : सोमा मुंडा हत्याकांड पर गुस्सा, रांची में बंद समर्थक सड़कों पर उतरे, ..देखें वीडियो

टायर जलाकर सड़क घेराव

मुख्य चौक पर जलते टायरों और धुएं के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहन कतार में खड़े नजर आए। प्रदर्शन के चलते मुख्य चौक से करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। कई वाहन चालक बीच रास्ते में ही फंसे रहे, जबकि राहगीरों को पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा।

दुकानें बंद, जनजीवन प्रभावित

बंद के कारण जगन्नाथपुर इलाके की सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया, लेकिन कई जगहों पर जाम का असर उन रास्तों पर भी देखा गया।

सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बंद

प्रदर्शनकारी पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में और आदिवासी अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर बंद पर उतरे थे। उनका कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन सतर्क, शांति की अपील

स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और हालात पर नजर बनाए रखी गई। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि आवागमन पर असर देर तक बना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram